Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedकवर्धा में यूजीसी बिल के समर्थन में रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा...

कवर्धा में यूजीसी बिल के समर्थन में रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

कवर्धा में यूजीसी बिल के समर्थन में रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
कवर्धा।
जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित गांधी मैदान में आज छग मूल निवासी संघ, जिला कबीरधाम के नेतृत्व में यूजीसी बिल लागू करने, जाति जनगणना कराने तथा बैकलॉग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग को लेकर सभा एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कबीरधाम को भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छग एवं एससी-एसटी-ओबीसी-एमआईएन महासंघ छग के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि शिक्षा एवं रोजगार में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी बिल का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। मूल निवासी संघ छग के अध्यक्ष अमर जीत पटेल ने जाति जनगणना को सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष जोस थॉमस, जिलाध्यक्ष डॉ. जे. अजीत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा अनंत, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष आर.पी. मीरी तथा सोनम बंजारे (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ जिलाध्यक्ष) सहित अन्य वक्ताओं ने भी बैकलॉग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई।
रैली में मूल निवासी संघ एवं एससी-एसटी-ओबीसी-एमआईएन समाज कवर्धा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments