मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।
राजस्थान सरकार ने बजट 2026-27 में करौली जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। डिप्टी सीएम दीयाकुमारी ने बुधवार को प्रदेश के बजट की घोषणा की। इन घोषणाओं में करौली जिले में सिंचाई, सड़क तंत्र और शहरी विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
सिंचाई से वंचित गांवों के लिए 50 करोड़
करौली जिले के किसानों के लिए पांचना बांथ से संबंधित एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। सरकार ने पांचना बांध और पांचना गुडला लिफ्ट स्कीम के पास सिंचाई से वंचित गांवों जैसे सँंगरपुरा गुर्जारांडोली,मठ, पीपलपुरा, टिकैतपुरा, उचेकापुरा के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत लिफ्ट योजना प्रथम एवं द्वितीय से सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी, साथ ही वर्षों से बंद पड़ी पांचना गुडला लिफ्ट स्कीम का जीर्णोद्द्वार भी किया जाएगा।
जल निकासी सुदृढीकरण के लिए 71 करोड़
शहरी विकास के तहत हिण्डौन सिटी में जल निकासी(ड्रेनेज) प्रणाली के सुदृढीकरण के लिए 71 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे शहर को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से हिण्डौन में एक खेल स्टेडियम का निर्माण भी प्रस्तावित है। सपोटरा क्षेत्र में भूरीपहाड़ी-हाड़़ौती सड़क (SH-122) पर रपट(Causeway) निर्माण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
जमूरा-मासलपुर में 132 केवी जीएसएस निर्माण
वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में रणथम्भौर बाघ परियोजना द्वितीय (करौली) और धौलपुर करौली बाघ परियोजना में स्लोथ बियर संरक्षण तथा उनके आवास सुधार घास के मैदान और जल स्रोत विकास के लिए बजट आवंटित किया गया है। बिजली आपूर्ति में सुधार हेतु जमूरा-मासलपुर में 132 केवी जीएसएस (GSs) का निर्माण किया जाएगा।
सड़क के लिए 8 करोड़
अन्य प्रमुख घोषणाओं में करौली जिले को ‘एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट’ के रूप में चिन्हित करते हुए किशोरी बालिका योजना का विस्तार शामिल है, जिससे किशोरियों को पूरक पषाहार उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, फखड़ मोड़ से डांडा गांव तक 8 करोड़ रूपए की लागत से एक सड़क का निर्माण किया जाएगा।

