Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedउरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान: 177 यात्री बिना टिकट पकड़े...

उरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान: 177 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

उरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान: 177 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

मूकनायक

रायपुर, छत्तीसगढ़
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा शुक्रवार को उरकुरा रेलवे स्टेशन पर विशेष एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित किया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान लोकल पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे 177 यात्रियों को पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त 1 यात्री अनियमित टिकट के साथ, 1 यात्री धूम्रपान करते हुए तथा 1 यात्री अतिरिक्त सामान के साथ पाया गया। कुल मिलाकर 185 मामलों को दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान 5 ऐसे यात्री भी मिले जो निर्धारित जुर्माना राशि अदा नहीं कर सके। इन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया।
अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में किया गया। इसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ सहित कुल 20 कर्मचारियों ने भाग लिया। टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई, किंतु वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट जांच के दौरान रेलवे ट्रैक पर भागने जैसी खतरनाक हरकत न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। यात्रियों से यह भी आग्रह किया गया है कि यात्रा से पूर्व उचित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें तथा रेल परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।
रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं, ताकि यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक किया जा सके और सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रेल परिचालन सुनिश्चित किया जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments