मूकनायक/भरतपुर/ राजस्थान
चन्द्रप्रकाश (शेरू)
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को और अधिक मज़बूत, सक्रिय एवं जनआधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अनुभवी और जमीनी नेता चंद्रशेखर मौर्य को एक बार फिर राजस्थान प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके निरंतर संघर्ष, संगठनात्मक क्षमता और जनाधार को देखते हुए की गई है।यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के मार्गदर्शन में तथा राजस्थान प्रदेश प्रभारी सत्यपाल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल की अनुशंसा पर की गई है। दिनांक 09 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक आदेश में इस बात को स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के उद्देश्य से लिया गया है।चंद्रशेखर मौर्य लंबे समय से आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को ज़मीनी स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाते रहे हैं। पूर्वी राजस्थान में उनका मजबूत जनाधार, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और संगठन खड़ा करने की क्षमता उन्हें पार्टी का एक सशक्त स्तंभ बनाती है।पार्टी नेतृत्व ने दोबारा उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपकर यह साफ़ संकेत दिया है कि चंद्रशेखर मौर्य न केवल संगठन के भरोसेमंद नेता हैं, बल्कि आने वाले समय में राजस्थान की राजनीति में पार्टी की भूमिका को मज़बूती देने में उनकी अहम भूमिका होगी।इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि चंद्रशेखर मौर्य के अनुभव, संघर्षशील नेतृत्व और जनसरोकारों से जुड़े दृष्टिकोण के कारण राजस्थान में आज़ाद समाज पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनेगा।पार्टी की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

