Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणाआंबेडकर एड सोसाइटी के विस्तार का संकल्प, युवाओं ने संभाली कमान

आंबेडकर एड सोसाइटी के विस्तार का संकल्प, युवाओं ने संभाली कमान

मूकनायक प्रवीण विटोए/जलमाना/असन्ध/करनाल/हरियाणा

जलमाना, 15 फरवरी।
आंबेडकर एड सोसाइटी द्वारा संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के उद्देश्य से विस्तार का संकल्प लिया गया। सोसाइटी के संस्थापक सदस्य राम चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रण लिया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए युवाओं ने सदस्यता अभियान तेज करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। संस्थापक सदस्य राम चौहान ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज की ताकत है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सोसाइटी के विस्तार और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर युवाओं द्वारा संचालक सदस्य को बाबा साहब का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर सुरजीत सरोहा,अमन चौहान,विजय चौहान, संदीप सरोहा, यशवीर चालिया,सागर चौहान,राहुल,चौहान,अभय चौहान,आदित्य प्रकाश सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments