सुषमा पूंटा,रोहडू | चिड़गांव में अंबेडकर भवन निर्माण हेतु प्रयास तेज हुए है | और जल्द ही इसका कार्य होगा | पिछले एक वर्ष से रोहड़ू खंड इकाई एवं चिड़गांव खंड इकाई द्वारा अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र के विधायक,एसडीएम तथा शिमला में उपायुक्त (DC) से कई बार मुलाकात कर विषय को गंभीरता से उठाया गया है। इन प्रयासों में मुख्य भूमिका निभा रहे Mr. Bushahri का सपना है कि रोहड़ू में एक भव्य अंबेडकर भवन का निर्माण हो, जिसमें BCM कार्यालय, एक समृद्ध लाइब्रेरी तथा जरूरतमंदों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उनका यह सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। समस्त रोहड़ू और चिड़गांव क्षेत्र की जनता का सहयोग सराहनीय रहा है। समाज की एकजुटता और निरंतर प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य शीघ्र ही धरातल पर उतरने वाला है।

