Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअद्वितीय और ऐतिहासिक कार्य निश्चित रूप से बौद्ध समाज के लिए प्रेरणा...

अद्वितीय और ऐतिहासिक कार्य निश्चित रूप से बौद्ध समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा अशोक धवले का जन्म

अद्वितीय और ऐतिहासिक कार्य निश्चित रूप से बौद्ध समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा अशोक धवले का जन्म

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

भिलाई, छत्तीसगढ़

आज का दिन बौद्ध समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और मंगलमय है, समाजसेवी साथी आयुष्मान अशोक धवले ने जन्म दिवस अवसर पर दान की महिमा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी जन्म तिथि पर दो भव्य और महत्वपूर्ण प्रतिमाओं का दान किया, जो समाज के लिए एक अमूल्य धरोहर बनकर विराजमान होंगी।

//यह प्रतिमाएँ हैं// – महाकारुणिक तथागत भगवान गौतम बुद्ध की 6 फुट से ऊँची प्रतिमा और विश्व रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा दोनों प्रतिमाएँ इंडस्ट्रियल एरिया हाउसिंग बोर्ड, भिलाई में स्थापित की गईं, जो अब एक धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभर कर सामने आई हैं।
प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य आदरणीय भंते डॉक्टर वेनरेबल शील रत्न बोधी जी के करकमलों से हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर, हाउसिंग बोर्ड की समस्त महिला मंडल सदस्य और डॉ. बाबासाहेब बुद्धिस्ट सांस्कृतिक समिति (पंजीयन क्रमांक 2947) के सभी सदस्य उपस्थित थे।
समिति ने इस स्थान का नाम धम्म भूमि रखा है, जहां धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। इस स्थान पर धम्म का कार्य अनवरत चलता रहेगा और आने वाले समय में यह स्थान बौद्ध समाज के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा।

साधुवाद ज्ञापित किया जाता है डॉ. बाबासाहेब बुद्धिस्ट सांस्कृतिक समिति, इंडस्ट्रियल एरिया हाउसिंग बोर्ड, भिलाई के सभी सदस्यों को, जिन्होंने इस मंगल कार्य में अपना योगदान दिया। विशेष रूप से, सभी उपासक और उपासिकाओं का धन्यवाद किया जाता है जिन्होंने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
इस अद्वितीय आयोजन से प्रेरित होकर, सभी बौद्ध समाज को चाहिए कि वे इस प्रकार के मंगल कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें और समाज में धर्म और मानवता के प्रचार-प्रसार के लिए अपनी भूमिका निभाएं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments