Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानMLSU कराटे चैंपियनशिप में श्रवण मीणा व रवीना मेघवाल प्रथम, ऑल इंडिया...

MLSU कराटे चैंपियनशिप में श्रवण मीणा व रवीना मेघवाल प्रथम, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटीज खेल भोपाल के लिए चयन।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान

उदयपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेई इंडोर स्टेडियम (MB Sports Complex) में आयोजित ऑल इंडिया MLSU यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में शिवगंज MLSU कॉलेज के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में श्रवण कुमार, पुत्र सकाराम जी मीणा, निवासी आलपा ने (50 किग्रा) भार वर्ग और रवीना कुमारी, पुत्री देवा राम जी मेघवाल, निवासी बलवना ने (45 किग्रा) भार वर्ग, कराटे कुमिते प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार सफलता के बाद दोनों खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया (AIU) यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता, भोपाल के लिए किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन, प्रशिक्षकों, साथी खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments