Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्डDPC भिण्ड (संयुक्त कलेक्टर) की उपस्थिति में विभागीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

DPC भिण्ड (संयुक्त कलेक्टर) की उपस्थिति में विभागीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

तीन दिवस में अपार आई.डी. एवं ड्रॉपबॉक्स पर कार्य पूर्ण न होने पर होगी निलंबन की कार्रवाई-DPC (संयुक्त कलेक्टर भिण्ड)

मूकनायक/स्टेट हेड मप्र/वीरू धनोलिया*लहार (भिण्ड)

विकासखंड लहार में जिला परियोजना समन्वयक भिंड महेंद्र सिंह सौजन्या (संयुक्त कलेक्टर भिंड) की उपस्थिति में,कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र लहार पर शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे भिंड जिले के समस्त ब्लॉकों के खंड स्त्रोत समन्वयक(BRC) एवं विकासखंड लहार के समस्त जनशिक्षा केंद्र प्रभारी और जन शिक्षकों की उपस्थिति में विभाग में वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई,समीक्षा वैठक में जिला परियोजना समन्वयक भिण्ड द्वारा अध्यनरत सभी छात्र एवं छात्राओं की अपार आई.डी.,शत प्रतिशत बनाने एवं ड्रॉपबॉक्स (डाइज) में बच्चों को इंपोर्ट कर, नामांकन की दर को बढ़ाने की कार्यबाही तीन दिवस में पूर्ण करने के, कड़े निर्देश दिए ,साथ ही आधार अपडेशन (MBU) का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने ,गणवेश खाता अपडेशन का कार्य एवं सीएम हेल्पलाइन का सन्तुष्टिपूर्ण निराकरण,समय सीमा में पूर्ण करने और उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरो का सर्वे कार्य लक्ष्यानुसार शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित सभी BRC, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों और जनशिक्षको को दिये, समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जाबेगी,आज की समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से खंड स्त्रोत समन्वयको (BRCC) में अजय कुमार झा लहार,पी.एस.तोमर रौन,रंधौर सिंह यादव भिण्ड,अनिल दिवाकर मेहगांव,विजय शर्मा गोहद एवं अशोक तिवारी अटेर, BAC उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,ब्लॉक सह समन्वयक साक्षरता जानकी नंदन समाधिया,जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी जे.आर.निराला दबोह,प्रदीप शर्मा लहार,डॉ.जे.पी.बघेल वैसपुरा,एच.एन.दीक्षित असवार,अजय कुस्तवार देवरी,जितेंद्र सिंह अजनार एवं जनशिक्षको में गेमलार सिंह राजपूत आलमपुर, मुकेश कुमार दूरबार ,नरेंद्र सिंह कौरव,जे.पी. कुशवाह दबोह,संजीव गुप्ता,शिवमंगल दुबे देवरी,भगवान सिंह निरंजन असवार, शैलेंद्र गुप्ता वैसपुरा, बृजेंद्र सविता,सलीम खान,संतोष परिहार, संदीप शिवहरे लहार, मुलायम सिंह,धर्मेंद्र तिवारी अजनार सहित समस्त कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments