Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणा77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

मूकनायक सरिता रानी

पानीपत/हरियाणा।

26 जनवरी पानीपत। पूरे भारतवर्ष में गणतंत्र दिवस आज पूरे हर्षोउलास के साथ मनाया गया। पानीपत तहसिल कैम्प के राजकीय माध्यमिक विधालय में भी आज गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा बेहद ही खूबसूरत तरीके से कार्यक्रम में अपनी अपनी प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में विनोद जैन और विशिष्ट अतिथि के रूप मे देवेंद्र चौहान मैनेजर एम 3 एम फाउंडेशन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के साथ शहीदों को याद किया।अपने संबोधन में प्रधानाचार्य गुलाब सिंह द्वारा राष्ट् हित में प्रेरित किया और उन्होंने कहा देश से बड़कर हमारे लिए और कुछ भी नही। स्वयं सेवक (एन एस एस) समूह के सेवकों ने व्यवस्था को संभालने में पुरा सहयोग किया। मंच का संचालन रेखा जैन व सुशीला ने किया।
इस मौके पर वार्तमान पार्षद अंजलि शर्मा के चाचा, प्रवक्ता नीरज भुक्कल, दीपक कुमार, एन एस एस प्रभारी रविंद्र कुमार, नरेश शर्मा, ज्योति नंदा,प्रवक्ता सुनीता चौधरी विशेष तौर पर मौजूद रहे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments