
मूकनायक समाचार/ सत्यशील गोंडाने
बालाघाट
खैरलांजी (बालाघाट)।
मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत खैरलांजी द्वारा 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को वसंत पंचमी के पावन अवसर पर सामूहिक कन्या विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास मैदान, किन्हीं (खैरलांजी) में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह में जिलेभर से चयनित जोड़ों का वैदिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने एवं उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना हेतु जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
मुख्य अतिथि
भारती पारधी, सांसद बालाघाट–सिवनी
गौरवसिंह पारधी, विधायक कटंगी–खैरलांजी
विवेक (विक्की) पटेल, विधायक वारासिवनी–खैरलांजी
प्रमुख अतिथि
डोमनसिंह नगपुरे, पूर्व कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन
बोधसिंह भगत, पूर्व सांसद बालाघाट–सिवनी
प्रदीप जायसवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन
विश्वेश्वर भगत, पूर्व सांसद बालाघाट–सिवनी
सम्राट सिंह सरसवार, जिला पंचायत अध्यक्ष, बालाघाट
कार्यक्रम की अध्यक्षता
आशु गुणाराम बघेले, अध्यक्ष जनपद पंचायत खैरलांजी द्वारा की जाएगी, जबकि दुर्गा प्रसाद लिल्हारे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खैरलांजी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त जिला एवं जनपद स्तर के अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।
जनपद पंचायत खैरलांजी द्वारा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, पंजीयन काउंटर, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं एवं यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
जनपद पंचायत खैरलांजी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करें। समस्त सरपंचगण, जनपद पंचायत खैरलांजी के किन्हीं फार्म एवं आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की है।

