Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशयुवक मंडल शेलग द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में के सी सी कोटीघाट...

युवक मंडल शेलग द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में के सी सी कोटीघाट ने रचा इतिहास

ताजी राम कश्यप कुमारसैन | तहसील कुमारसैन के आदर्श ग्राम शेलग के युवाओं की सूझबूझ का परिचय उस वक्त सामने आया जब युवक मंडल शेलग के युवाओं ने एक बैठक के दौरान ग्रीन पार्क देवजुब्बड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया बैठक में गहन विचार करने के बाद युवक मंडल शेलग के प्रधान रजनीश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता को करवाने का मकसद नशे की प्रवृत्ति  पर रोक लगाने के लिए”खेल खेलो नशा छोड़ो”पर आधारित रहा तथा गांव में इस वर्ष दो दो महीने के अंतराल में तीन व्यक्तियों का अचानक देहांत होने पर स्वर्गीय सैनू राम, पन्ना लाल, तथा बहादुर सैन की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया   युवाओं के इस फैसले का सभी ग्रामीणों ने खूब स्वागत किया और 11 जनवरी 2026को ग्रीन पार्क देवजुब्बड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजीत सिंह कंवर की उपस्थिति में हुआ अजीत सिंह कंवर तथा विशिष्ट अतिथि प्रवीण वर्मा ने क्रिकेट  प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल युवाओं में आपसी विश्वास और जीवन में मिलकर आगे बढ़ने की ओर प्रेरित करता है उन्होंने युवक मंडल शेलग को 21000रू तथा महिला मण्डलों को तीन तीन हजार भी भेंट किए!

क्रिकेट मैच प्रतियोगिता ग्यारह दिन चली समस्त ग्रामीणों ने अपनी अपनी इच्छा से युवक मंडल शेलग को धन राशि देकर प्रोत्साहित किया क्रिकेट मैच के समापन समारोह में ग्राम पंचायत करेवथी के प्रधान विनोद कंवर मुख्य अतिथि तथा रिखी राम कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे प्रधान विनोद कंवर ने अपने संबोधन में ग्रामीणों के सहयोग को याद करते हुए कहा कि मुझ से पांच वर्षों में जितना हो सका समस्त पंचायत  और गांव के लोगों के विकास के लिए बिना भेदभाव  कार्य किया एक बार लोकप्रिय प्रधान विनोद कंवर ग्रामीणों के भव्य स्वागत पर भावुक भी हुए और उन की आंखों से स्नेह के मोती टपक पड़े ! ग्रीन पार्क देवजुब्बड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता में 40 टीम ने भाग लिया और फाइनल वर्ड इलैवन नारकण्डा और के सी सी कोटीघाट के बीच खेला गया  दोनों टीमों के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में के सी सी सी कोटीघाट विजयी रही और वर्ड इलैवन नारकण्डा रनर अप रहीं प्रधान विनोद कंवर ने के सी सी कोटीघाट की टीम तथा वर्ड इलैवन नारकण्डा की टीम को ईनाम भी बांटे प्रधान विनोद कंवर करेवथी ने युवक मंडल शेलग को अपनी इच्छा से 31000 रूप तथा महिला मण्डल शेलग, कचीन घाटी, और देवजुब्बड़ को इकत्तीस इकत्तीस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी इस अवसर पर उन्होंने ने युवक मंडल शेलग द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर  बधाई दी युवक मंडल शेलग के प्रधान ने समस्त टीमों और दर्शकों तथा ग्रामीणों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया! पहली बार युवाओं का सफल आयोजन युवाओं के जुनून जोश और क्षमता को दर्शाता है युवाओं में एक साथ चलने और संघर्ष की भावना को जागृत करता है इस प्रकार युवक मंडल शेलग द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच की पहली प्रतियोगिता में  के सी सी कोटीघाट ने विजय पा कर इतिहास रचा!

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments