Thursday, February 26, 2026
Homeबाँसवाडा‍‍‍‍‍13 वर्षिय शिवानी यादव दानपुर 7 क्लास की छात्रा की अचानक मौत,...

‍‍‍‍‍13 वर्षिय शिवानी यादव दानपुर 7 क्लास की छात्रा की अचानक मौत, स्कूल प्रशासन पर परिजनो ने लापरवाही के लगाए गंभीर आरोप

मूकनायक /संपादक राजस्थान रामलाल यादव

बांसवाड़ा/ राजस्थान

परिजनो का कहना है शिवानी को 14 जनवरी 2026 को उसके पिताजी स्वस्थ स्थिति में लोधा नवोदय विद्यालय छोड़कर गए थे । बाद बच्ची की कब तबीयत खराब हुई पता नही परिजनो को 19 जनवरी 2026 को सूचित किया जब परिजन लेने पहुंचे  शिवानी की हालात गंभीर थी ।
प्राईवेट अस्पताल परिजनो ने दिखाया तब
रिपोर्ट मे गंभीर स्थिती को देखते हुए अहमदाबाद रेफर किया गया । रास्ते मे और ज्यादा तबीयत बिगड़ने से हिम्मत नगर भर्ती किया जहां शिवानी की मौत हो गई ।
परिजनो का आरोप है हमे समय पर स्कूल ने सुचित नही किया गया ।
छात्रा को  इससे पहले नवोदय विद्यालय द्वारा बिना परिजनो को बताए बांसवाड़ा के निजी अस्पताल मे भी ले गए फिर MG में ले गए बच्ची के जेब से दवाइयां पाई गई है । छात्रा का कहना था उसे सीरप एवं गोलियां नवोदय विद्यालय द्वारा दिलवाई गई थी  इसके बाद हालत गंभीर हुई ।
इस मामले मे परिजनो ने निष्पक्ष न्याय एवं जांच हेतु पुलिस अधिक्षक एव जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया तथा स्कूल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है  । बाद लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सुपर्द कि गई । पुलिस प्रशासन का पुरे मामले मे अच्छा-खासा सहयोग रहा । पुलीस का कहना है जांच मे ही पता चलेगा आखिर मौत का कारण क्या रहा । समाज सेवी विकेश मेहता बांसवाड़ा,  कालूराम यादव बोरी, रामलाल यादव झडस, पवन यादव नरवाली ,
प्रेमशंकर,  दिनेश,  हरिश, नाथूलाल ,शंकरलाल, लाला बन्ना दानपुर ,मगन यादव  ,किशन छोटी सरवन, शांतिलाल धनेश्वर ,राजु, तेजपाल यादव बाँसवाडा एवं कुण्डला सहित भारी मात्रा मे समाज एवं अन्य लोग पीड़ित के साथ मौके पर मौजुद रहे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments