Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीहर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह में...

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।

करौली, 26 जनवरी। 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं पूर्ण गरिमा के साथ रविवार को मुंशी त्रिलोकचन्द माथुर स्टेडियम में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिले की 38 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं देश प्रेम की भावना के साथ सम्पूर्ण जिले में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मार्चपास्ट के दौरान परेड कमाण्डर श्री दीक्षित, राजस्थान पुलिस के एसआई वीरेन्द्र सिंह, आरएसी प्लाटून हरिकेश, राजस्थान महिला पुलिस के एएसआई दिनेश सिंह, होमगार्ड से हेमसिंह, एनसीसी से सोनिया प्रजापत, स्काउट गाईड से करिश्मा राठौड व सोमराज प्रजापत व पुलिस बैण्ड से शिवचरण ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल ने माननीय राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया। समारोह में जिले की शहीद वीरांगनाओं को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल उढाकर एवं मिठाई काडिब्बा भेट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी नृत्य सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। समारोह में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, अति. पुलिस अधीक्षक गुमनाराम, उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना, उपवन संरक्षक सुमित बंसल, कोषाधिकारी अवधेश शर्मा, उद्यान विभाग के उपनिदेशक चेतराम मीना, डॉ कालूराम मीना एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, शहीदों की वीरांगनाएं व छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। विभिन्न विभागों द्वारा किया गया झांकियों का प्रदर्शनः-समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध मे झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। झांकियांे के माध्यम से समारोह मे उपस्थित आमजन को योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई। सामाजिक न्याय अधिकारिता, शिक्षा, श्रम, वन एवं पर्यावरण, कृषि एवं उद्यान, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों द्वारा झांकियो का प्रदर्शन किया गया।
वंदे मातरम गीत के 150 पूर्ण होने पर किया गया सामुहिक गायनः- वंदे मात्रम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छात्र छात्राओं व उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा वंदे मात्रम गीत का सामुहिक गायन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 38 प्रतिभाओं को किया सम्मानित गणतंत्र दिवस समारोह में 38 प्रतिभा को जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। जिनमें शशि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रियंका चौधरी छात्रा कक्षा 12 (राजकीय उमावि खेड़ा जमालपुर), राघवेंद्र शुक्ला सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, रवि कुमार मीना सर्प मित्र, योगेश कुमार शूटिंग चैम्पीयन (कांस्य पदक राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पीयनशिप देवेंद्र कुमार मीना नर्सिंग ऑफिसर, रामदयाल पटवारी अध्यक्ष अग्रसेन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेमचंद मित्तल पशुधन प्रसार अधिकारी, निवास शर्मा शाखा डाक पाल, सचिन खनेजा सूचना सहायक, सतीश चन्द्र जैन सहायक कृषि अधिकारी, मुकेश कुमार उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, कुलदीप बंसल वरिष्ठ सहायक, सतवीर सिंह गुर्जर प्रयोगशाला सहायक (संविदा), भंवर सिंह मीना सामाजिक कार्यकर्ता, भावना शर्मा अध्यापक, मान सिंह मीना वरिष्ठ अध्यापक, डॉ. एम. के. नायक मौसम वैज्ञानिक, पुष्पेन्द्र सैनी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, रामराज मीना सहायक अभियंता (विद्युत निगम सहायक कर्मचारी, नगर परिषद, -जेपीडी), अनिल, सुरेन्द्र संकत सफाई कर्मचारी, हरिलाल माली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, विवेक मीना खिलाड़ी, सारिका अग्रवाल वरिष्ठ पटवारी, डॉ. सुभाष मीणा गायने कोलॉजिस्ट, सुनील सिंह छात्र कक्षा 10, शैलेश जाटव छात्र कक्षा 12 (कला वर्ग), प्रियांशु बंसल छात्र कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग), कनिष्का शर्मा छात्रा कक्षा 12, अनिल दत्तात्रेय पत्रकार, मुकेश कुमार गुप्ता पत्रकार दैनिक भास्कर, अदीब अहमद निवासी हिंडौन, मीरा सिंहल अध्यापक, दिलीप कुमार अग्रवाल तहसीलदार सपोटरा, श्याम सिंह गार्ड इंचार्ज हेड कांस्टेबल, निरंजन माली, सहायक कर्मचारी, कलेक्ट्रेट, लाखन सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद करौली को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments