Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedहथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में आरयूबी निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द,...

हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में आरयूबी निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग प्रभावित

मूकनायक/बिलासपुर

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के क्रम में रायपुर रेल मंडल के हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान लेवल क्रॉसिंग संख्या 394 (किमी 785/23–25) के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण हेतु बॉक्स पुशिंग की सुविधा के लिए रिलीविंग गर्डरों का डी-लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा।

इस तकनीकी कार्य के लिए रेलवे द्वारा ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते 11 एवं 12 जनवरी 2026 को कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द रहने वाली गाड़ियां

11 जनवरी 2026

68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर

68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर

58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

12 जनवरी 2026

58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर

58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

बीच मार्ग में समाप्त / परिवर्तित गाड़ियां

11 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर–गोंदिया के बीच यह गाड़ी रद्द रहेगी।

11 जनवरी 2026 को 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। इस कारण गोंदिया–बिलासपुर के बीच यह गाड़ी रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए इन विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments