Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानहँसाराम मनौरा को ‘ज्योतिबा फुले विशेष सम्मान-2026’ से किया सम्मानित।

हँसाराम मनौरा को ‘ज्योतिबा फुले विशेष सम्मान-2026’ से किया सम्मानित।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही(राजस्थान)

सिरोही: भारतीय दलित साहित्य अकादमी महिला प्रकोष्ठ, राजस्थान प्रदेश द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सिरोही के मनौरा गाॅव निवासी डॉ. हँसाराम को “ज्योतिबा फुले विशेष सम्मान-26” का मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से यह सम्मान उन्हें समाज में किए गए सराहनीय कार्यों, विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक समानता के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। संस्थान ने आशा व्यक्त की कि डॉ. हँसाराम मनौरा भविष्य में भी आजीवन इन्हीं संवैधानिक मूल्यों के आधार पर समाजसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में साहित्य, सामाजिक एवं महिला संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments