Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसेवा की अनूठी पहल : गुन्दाऊ में नि:शुल्क अमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा की...

सेवा की अनूठी पहल : गुन्दाऊ में नि:शुल्क अमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा की घोषणा

मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल राम
सरनाऊ — समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए ग्राम पंचायत गुन्दाऊ के भामाशाह वरदा राम पुत्र सालू राम देवासी ने पंचायत क्षेत्र के नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने ग्राम पंचायत गुन्दाऊ में अमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा को पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
इस सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में बीमार, घायल एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए यह कदम अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। एम्बुलेंस सेवा से गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोगियों, दुर्घटना पीड़ितों एवं बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा।
भामाशाह वरदा राम देवासी ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में ग्राम पंचायत के नागरिकों को अब परिवहन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस सेवा तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।
इस घोषणा के बाद ग्राम पंचायत क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पंचायतवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने भामाशाह वरदा राम देवासी के इस जनहितकारी कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह पहल ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान करेगी और जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments