Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशसीहोर जिले में शिक्षकों को समुदायिक सेवा लाभ दिलाने की मांग तेज।

सीहोर जिले में शिक्षकों को समुदायिक सेवा लाभ दिलाने की मांग तेज।

मूकनायक समाचार/संजय सोलंकी/सीहोर/म.प्र.

सीहोर — प्रांतीय शिक्षक संघ म.प्र. ने सीहोर जिले के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उन शिक्षकों को समुदायिक सेवा (कम्युनिटी सर्विस) का लाभ देने की मांग उठाई है, जिन्होंने 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है। इस संबंध में संघ ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।संघ का कहना है कि प्रदेश के अनेक जिलों में शिक्षकों को यह लाभ पहले से प्रदान किया जा रहा है, जबकि सीहोर जिले में यह प्रक्रिया अभी तक लागू नहीं हुई है। जिसके चलते बड़ी संख्या में शिक्षक इस योजना से वंचित हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शिक्षकों की सेवा अवधि पूर्ण होने पर उन्हें समुदायिक सेवा के आधार पर अतिरिक्त वेतनमान, आर्थिक लाभ एवं सुविधाएँ मिलती हैं, जिससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।संघ के कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी, प्रदेश संगठन मंत्री बलराम पंवार तथा जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना ने संयुक्त रूप से प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जिले के शिक्षकों में लंबे समय से इस सुविधा को लेकर उम्मीद बनी हुई है। लेकिन निर्णय में लगातार देरी होने के कारण शिक्षकों में निराशा एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है।संघ ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि सीहोर जिले में भी अन्य जिलों की भाँति 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को समुदायिक सेवाओं का लाभ तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाए, जिससे शैक्षणिक सेवाओं का सम्मान बढ़े और शिक्षकों को उचित लाभ मिल सके जब शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी तोमर जी के पास पहुंचे तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए शिक्षकों की परेशानी सुनी और उनकी परेशानियों का निराकरण करके तुरंत समस्या का समाधान किया और 15 तारीख तक का आश्वासन दिया कि 15 तारीख के बाद आपकी जो मांगे हैं वह पूर्ण कर ली जाएगी जिला शिक्षा अधिकारी का आश्वासन शिक्षकों को बहुत अच्छा लगा और उन्होंने तुरंत हड़ताल खत्म की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments