मूकनायक समाचार/ संजय सोलंकी/सीहोर(म.प्र.)
सीहोर: न.पा. द्वारा सफलाई किए जा रहे गंदे पानी का मुद्दा गरमा गया है। बदबूदार सीवेज युक्त पानी को लेकर नागरिकों में गहरी चिंता दिखाई दे रही है। घरों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और संक्रमण की शिकायतें सामने आई हैं। अनेक नागरिकों ने नारेबाजी के साथ जताया रोष प्रकट किया। अनेक परिवार पानी उबालकर पीने को मजबूर हैं, फिर भी पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे। कस्बा क्षेत्र में नलों से आ रहे गंदे, बदबूदार और सीवेज युक्त पानी को लेकर शुक्रवार को नागरिकों ने आज़म लाला के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे कर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार अमित सिंह को दिया है। नागरिकों ने ज्ञापन सौंपकर तत्काल शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को सुधार ने की मांग की है।

