Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीसांगोद विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन...

सांगोद विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न : वोट की ताकत से सत्ता परिवर्तन का आह्वान।

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता प्रेम नारायण

सांगोद (कोटा) – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा कोटा जिले की सांगोद विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संकल्प दिलाया गया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमरचन्द हरसोलिया ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समय आ गया है बहुजन समाज को अपनी ‘वोट की ताकत’ को पहचानने का। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना सत्ता के अधिकार सुरक्षित नहीं रह सकते, इसलिए सांगोद के हर गांव और ढाणी तक पार्टी की विचारधारा को पहुँचाना अनिवार्य है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव बी. एम. सिंह मोखरिया ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सांगोद विधानसभा में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनके हक और हकूक की लड़ाई लड़ें।सम्मेलन में सांगोद ब्लॉक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। “जय भीम” और “आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया।इस दौरान अन्य वक्ताओं में पूर्व प्रदेश महासचिव भेरूलाल अंबेडकर, बहुजन विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए एन आर चौधरी, अशोक कुमार, राधेश्याम,प्रभु दयाल, बौद्ध उपासिका बहन राजेश शाक्या एवं जिला अध्यक्ष कोटा ग्रामीण, महेंद्र अंबेडकर जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार मोई कला बपावर कला (ब्लॉक) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बी आर अंबेडकर पूर्व पंचायत अध्यक्ष हरीश जी मोई कलां रामप्रसाद जी मोई कला गौरव मोई कला मोनू जगदीश प्रेम प्रकाश सैकड़ो कार्यकर्ता रहे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments