संविधान दिवस : शहीदों के नाम एक शाम—भिलाई में देशभक्ति और संविधान की गरिमा का भावपूर्ण आयोजन
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
भिलाई छत्तीसगढ़
तथागत म्यूजिकल ग्रुप, तथागत समाज कल्याण समिति एवं भारतीय बौद्ध महासभा (पंजीयन क्रमांक 1119) के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या को डॉ. अंबेडकर सांस्कृतिक भवन, सेक्टर-6 भिलाई में “संविधान दिवस : शहीदों के नाम एक शाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में तथागत म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रगीतों की सशक्त प्रस्तुति दी गई। गीतों के माध्यम से संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की भावना और राष्ट्रप्रेम का संदेश आमजन तक पहुँचाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. गोविंद चौहान (डायरेक्टर, सृष्टि नर्सिंग कॉलेज, रायपुर) ने अपने उद्बोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने दस-दस गरीब बच्चों को नर्सिंग कॉलेज एवं फार्मेसी कॉलेज में निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि डॉ. उदय धाबर्डे ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि 26 जनवरी की संध्या में इस प्रकार का आयोजन एक नई पहल है, जो शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कमलेश बांसोड़ (उप सचिव, परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) ने कहा कि इस कार्यक्रम को हर वर्ष निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि गणतंत्र दिवस और संविधान का महत्व आम जनता तक पहुँचे।
कार्यक्रम में श्री कमल प्रसाद (अध्यक्ष, बीएसपी एससी-एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन) ने सेक्टर-5 में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण तथा अंबेडकर सांस्कृतिक भवन में बाबा साहब की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण की जानकारी दी।
इस अवसर पर बालेश्वर चौरे (अध्यक्ष, ब्राइट एसोसिएशन) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उन्हें सम्मान स्वरूप भारतीय संविधान की प्रति भेंट की गई।
कार्यक्रम में तथागत म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों—विलास राहुलकर, संजय वानखेडे, प्रियंका, अनीता जमुलकर, कमलराज मेश्राम, रौनक मेश्राम, स्वप्निल बंसोड, सुभाष बसोड़कर, सुभाष मेश्राम, दीप्ति वैध, नीतू डोंगरे, लता लवाड़े, संगीता मेश्राम, प्रणाली गडलिंगे, जयकुमार फूलझेले, सुनीता सुखदेवे सहित अन्य कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संजय मेश्राम एवं भारती खांडेकर ने किया।
इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के महासचिव वीरेंद्र, उपाध्यक्ष रंजू खोबरागड़े, लेखपाल अशोक श्यामकुवर, जे.बी. पाटील, प्रदीप श्यामकुवर, आशीष चौहान, कृष्ण बांसोड़कर, वर्षा बागड़े (अध्यक्ष, बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया), विक्रम रामटेके, डॉ. अरविंद चौधरी, अलका खोबरागड़े सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


