Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized*संरक्षा के 11 सजग प्रहरी को मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा...

*संरक्षा के 11 सजग प्रहरी को मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

*संरक्षा के 11 सजग प्रहरी को मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित ।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

      संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं । इसके साथ ही मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता के साथ उत्कृष्ट संरक्षित कार्य का निर्वहन करते हुये बेहतर संरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है ।
इसी कड़ी में विगत दिनों लोको पायलट शहडोल  नवल किशोर सिंह तथा सहायक लोको पायलट  रजनीश कुमार द्वारा मालगाड़ी में कार्य के दौरान लाईन में झटका महसूस किया तथा सतर्कता दिखाते हुये तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबन्धितों को देकर गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित की गई ।
       विगत दिनों लोको पायलट बिजुरी  प्रवीण कुमार टांडिया तथा सहायक लोको पायलट  आकाश पाठक द्वारा मालगाड़ी के चार्ज लेने के दौरान निरीक्षण में प्राइमरी हेलिकाल स्प्रिंग टूटी पाया तथा सतर्कता दिखाते हुये तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को देकर इंजन को टीआर कर गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित की गई ।

इसी कड़ी में लोको पायलट ब्रजराजनगर शिवाशीष कर्माकर एवं सहायक लोको पायलट अरविंद कुमार द्वारा लजकुरा स्टेशन में दूसरे लाइन में जा रही मालगाड़ी के वेगन में ब्रेक बाइंडिंग की पहचान कर तत्काल इसकी सूचना उस गाड़ी के चालक दल एवं स्टेशन मास्टर को देकर गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित की गई |
इसी प्रकार यातायात सहायक सारागाँव योगेश कुमार द्वारा सारागाँव स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी के वेगन में हॉट एक्सल की पहचान, ट्रेन मैनेजर ब्रजराजनगर सुनिया बांकीरा ने कार्य के दौरान कोतरलिया स्टेशन में हॉट एक्सल की पहचान, स्टेशन मास्टर उमरिया शीतल प्रसाद मीना ने स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी में हॉट एक्सल की पहचान, स्टेशन मास्टर खोड़री मनोज कुमार ने स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी में हॉट एक्सल की पहचान कर गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित की |
इसी प्रकार ट्रेन मैनेजर बिलासपुर लोकुराम यादव ने मालगाड़ी में कार्य के दौरान असामान्य आवाज सुनी तथा चालक को सूचित करते हुये गाड़ी को रुकवाकर जांच में पाया कि ब्रेकवेन के पहिये में फ्लेट निशान पाकर उसे गाड़ी से अलग करवाकर गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित की |

            इस प्रकार इन संरक्षा प्रहरियों की सजगता व सतर्कता भरे कार्य से गाड़ियों की संरक्षित परिचालन सुनिश्चित हुई | इनके इस त्वरित संरक्षित कार्य के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार के लिए वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी  साकेत रंजन द्वारा अनुशंसा की गई |
  आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक  राकेश रंजन ने इन सभी संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी उत्कृष्ट, सराहनीय व संरक्षित भरे कार्य की प्रशंसा की गई तथा इसी उत्साह के साथ भविष्य में भी कार्य करते रहने की शुभकामनायें दी गई ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments