शिमला एयरपोर्ट (जगदीश कश्यप) शिमला ग्रामीण की अंतिम पंचायत चनोग में विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री का विकासात्मक कार्यों में गति प्रदान करने हेतु आगमन हुआ। जिसमें 3.50 करोड़ ₹ की विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हुए। उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है | साथ ही खेल मैदानों का भी विस्तार किया किया जा रहा। उन्होंने कहा कि यह शिमला जनपद की आखिरी पंचायत है। जिसमें विकास के कार्यों में तीव्रता लाने हेतु वह प्रतिबद्ध हैं। आगे बताया कि बहुत लंबे समयावधि से की जा रही मांग को पूर्ण करने हेतु इन तीन सड़कों को पक्का किया जा रहा है यथा– संपर्क सड़क कफलेड को पक्का करने को 89 लाख ₹, दूसरी संपर्क सड़क पोआबो से सुजाता को पक्का व चौड़ करन हेतु 86 लाख ₹ तथा संपर्क सड़क शाल से चनोग को पक्का व चौड़ा करने के लिए 90 लाख ₹ खर्च किए जाएंगे। उसके बाद उन्होंने कई विकास कार्यों के शिलान्यास भी किये जिसमें लोक निर्माण मंत्री द्वारा कगल मैदानों के उद्घाटन में रेस्ट हाऊस पोइबो पर 39 ₹लाख ₹, प्राथमिक पाठशाला चनोग के दो अन्य कमरों के लिए 8 लाख ₹, खेल मैदान कफलेड पर 3 लाख ₹, सुजाता के मैदान पर 5 लाख तथा बरोग के मैदान पर 19 लाख ₹ खर्च किए गए हैं। आगे उन्होंने शिमला ग्रामीण के विकास हेतु पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी याद किया। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलने को वह अपने को ढाल रहे हैं। आगे बताते हुए कहते हैं कि शिमला के आसपास के कृषक व बागवान नगदी फसलों को उगा कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। एतदर्थ उन्होंने और सुधार हेतु भी बागवानों व कृषकों से अपेक्षा चाही। उन्होंने पोआबो रेस्ट हाऊस को इकोटूरिज़म की ओर बढ़ाने हेतु प्रयास पर बल देने की भी बात की जिससे स्थानीय युवाओं को रोज़गार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की बात की। आगे बताते कहा प्रदेश में समान विकास करने कि प्रयास किया जा रहा है। इसी को मद्दे नज़र रखते हुए शालाघाट से शिमला फोरलेन में कुछ परिवर्तन किया जाएगा। अब नमूना, खलगव जाठिया देवी से होकर जाएगा जिसकी प्रगति प्रक्रिया निरंतर चल रही है। एतदर्थ कल्याण संगठन बनाने हेतु लोगों को आवाहित किया जिससे समय आने पर अपने अधिकारों के लिए संगठित हो कर अपनी आवाज उठाने के प्रयास किए जा सकेंगे। जिससे फोरलेन में इस्तेमाल अपनी ज़मीन का पूरा दाम मुहैया करवाया जा सकेगा। आगे उन्होंने बताया कि पुराने शालाघाट से शिमला के लिए राज्य राजमार्ग के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग को आ चुकी है जिसको केंद्र सरकार ने 25 करोड़ की राशि मंजूर की। आगे बताया कि 6.10 करोड़ की राशि चनोग पंचायत में खर्च हो चुकी है तथा 2 करोड़ के कार्य चल रहे हैं। PMGSY-4 के अंतर्गत शिमला ग्रामीण की विस की चार सड़कें शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि , 2300 करोड़ की राशि प्रधान मंत्री सड़क योजनांतर्गत मंजूर की गई है। जिसमें 250 संख्या वाली बस्तियों को सड़क से जोड़ने कि प्रावधान है। जिसमें शिमला की भी 4 सड़कों को शामिल किया गया है। उन्होंने सुन्नी, घणाहट्टी शोघी स्कूलों को सीबीएससी में लाए जाने प्रक्रिया चल रही है। तत्पश्चात् अन्य को भी लिया जाएगा। जिसमें खलग स्कूल भी है। आगे मंत्रीवर ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अनुसार छूटे हुए गांवों का सर्वेक्षण जारी है। सभी को पेयजल मुहैया किया जाएगा। डीपीआर हो रही है, सशीघ्र इसे भेजा जाएगा और 20 से 25 करोड़ की राशि इस पर खर्च होगी। इससे पूर्व स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान मनोज ने मुख्य अतिथि सहित सबका स्वागत किया। तत्पश्चात् पंचायत की रिपोर्ट पढ़ी विकासात्मक कार्य हेतु आभार भी जताया। जो मांगे रखी गई उन्हें मंत्री ने क्रमवार चरणबद्ध पूरा करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों हेतु 6 लाख देने की घोषणा की। यह आश्वासन भी दिया कि पौघाटी से बशोग व कमलेश से पोवाबो सड़क को सशीघ्र पक्का किया जाएगा। इस समारोह में कई गणमान्य ने अपनी अपनी उपस्थिती दर्ज की जिसमें सोहन लाल पूर्व प्रधान, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, नगर निगम पार्षद मोनिका भारद्वाज, राज्य महिला कांग्रेस महासचिव कविता कंवर, ब्लाक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अध्यक्षा मण्डल महिला कांग्रेस निर्मला ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष शिमला ग्रामीण जियालाल ठाकुर, डीएफओ अंकित बानवे, बीडीओ टूटू बृजेश भारद्वाज, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेश अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति कपिल शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान मनोज कुमार, परिक्षेत्र की पंचायतों के बागी पंचायत प्रधान, नमूना, काला, सायरी, रामपुर, शांग, शारड़ा, घनाहट्टी पंचायत प्रधान तथा पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी,समीपवर्ती पंचायतों के प्रतिनिधिगण अधिक संख्या में पंचायत क्षेत्र के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ की।

