बालाघाट/18 जनवरी दिन रविवार को पंचशील बुध्द विहार बुढ़ी में पूज्यनीय भिक्खूनी साक्य धम्मदीन्ना के पावन सानिध्य में रमाताई महिला बौध्द संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालाघाट जिले के विभिन्न स्थानों में अमूल्य मुनिराज भगवान बुध्द की रूप प्रतिमाऐं दान स्वरूप प्राप्त हुई । इसी क्रम में भिक्खूनी साक्य धम्मदीन्ना के पावन हाथों से लुम्बिनी विकास समिति वार्ड नम्बर 13 लुम्बिनी नगर स्थित विहार को मुनिराज भगवान बुध्द की प्रतिमा दान दी गई । भगवान बुध्द की प्रतिमा को लुम्बिनीनगर बुध्द विहार के प्रथम तल पर प्रतिमा की स्थापना की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर के निवासी और लुम्बिनी नगर विकास समिति के कार्यकारिणी सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता आर.सी. नागदेवे, समिति के उपाध्यक्ष के.आर. खोब्रागड़े, डी.आर. उके, बी.आर. बोरकर, बी.डी. मेश्राम, महिला मण्डल अध्यक्ष संध्या वैद्य, सुशीला मेश्राम, सुजाता खोब्रागड़े, प्रीतम नागदेवे, डी.डी. मेश्राम, शौर्य नागदेवे, तान्या मेश्राम, ओ.पी. डोंगरे, विलाश नागवंशी, कबीर खोब्रागड़े, अलीजा खोब्रागड़े एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे । लुम्बिनी नगर विकास समिति के सचिव एल.एल. मेश्राम ने कहा प्रतिमा स्थापना के पुनीत कार्य से विहार में मुनिराज भगवान बुध्द की शिक्षा से सम्पूर्ण मानवता को पुण्य संचय करने, आनापान ध्यान साधना का अभ्यास करने का पुनीत अवसर प्राप्त होगा जो मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा ।
अंत में एल.एल. मेश्राम ने कार्यक्रम में सम्मिलित समिति के सभी सदस्य और लुम्बिन नगर के वासियों का आभार व्यक्त किया ।