मूकनायक/ गोपाल मेघवंशी
भीलवाड़ा/ राजस्थान
भीलवाड़ा। पुलिस थाना रायपुर ने कस्बा बोराणा स्थित भैरू जी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला व एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी की गई गैस सिलेंडर की टंकी बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुद्धराज खटीक के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी सुदर्शन पालीवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी शिम्भु दयाल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
परिवादी घीसू गुर्जर निवासी गुर्जरों का खेड़ा थाना रायपुर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की गई। जांच के दौरान तकनीकी व पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर आरोपी मोहनदास व पुष्पा देवी को गिरफ्तार किया गया।

