Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामनगर चौराहे पर दो बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर, एक...

रामनगर चौराहे पर दो बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर, एक बाइक सवार फरार

मूकनायक/इंद्रसेन गौतम, ब्लॉक रिपोर्टर/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक का पैर टूट गया है, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घायल युवकों की पहचान कोरियाडीह निवासी प्रमोद कुमार (30 वर्ष) पुत्र उदयराज और आशीष कुमार (28 वर्ष) पुत्र बसंत लाल के रूप में हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दूसरी बाइक का सवार घटना स्थल से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रमोद कुमार सड़क किनारे पड़े रहे।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पीएचसी सल्टौआ गोपालपुर ले जाया गया।

पीएचसी पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments