Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीराजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास में विदाई समारोह आयोजित।

राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास में विदाई समारोह आयोजित।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान

करौली। राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास में शुक्रवार को कक्षा 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने डीजे की धुन पर विभिन्न गीतों पर नृत्य किया और समारोह को यादों का संगम बनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक बबलू शर्मा रहे जिन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इसी छात्रावास में पढ़ाई कर इसी छात्रावास की अधीक्षक बनी प्रियंका मीणा की तरह वह भी कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के साथ उच्च पदों पर आसीन हों। इससे पूर्व छात्रावास अधीक्षक प्रियंका मीणा ने बबलू शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मीणा ने छात्राओं से कहा कि वे जहां भी जाएं अपने संस्कार, आत्मबल और मेहनत से नई ऊंचाइयां छूएं। यह विदाई एक अंत नहीं बल्कि नई शुरुआत है। समारोह में छात्राओं ने डीजे पर बजते मनपसंद पारंपरिक गीतों की धुनों पर नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति देकर माहौल को जीवंत बनाया। इसके बाद जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए और मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कार्मिक रेणु शर्मा, इंदिरा देवी, पुष्पा सेन का सहयोग रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments