Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में निपुण मेला एवं मेगा पीटीएम का...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में निपुण मेला एवं मेगा पीटीएम का हुआ भव्य आयोजन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता शैतान सिंह बैरवा

इन्द्रगढ – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में आयोजित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ने विद्यालय परिसर को शिक्षा, संस्कार और सामुदायिक सहभागिता के उत्सव में बदल दिया। विद्यालय में निपुण मेला, ईएलसी गतिविधियां, मेगा पीटीएम, बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती वंदना तथा कृष्ण भोग का भव्य आयोजन किया गया, जिसने अभिभावकों, विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को एक मंच पर जोड़ा।कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय प्रभारी पवन कुमार सलोदिया के नेतृत्व में तैयार की गई। निपुण मेले का प्रभावी संचालन निपुण मेला प्रभारी अमर सिंह बैरवा द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषा एवं गणित से जुड़ी दक्षताओं का प्रदर्शन मॉडल, गतिविधियों एवं खेल-खेल में सीखने के माध्यम से किया। ईएलसी गतिविधियों के अंतर्गत प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में सीखने की रुचि और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की वंदना के साथ विद्यालय में कृष्ण भोग का आयोजन हुआ, जिसके प्रभारी गोपाल महावर रहे। कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों से सीधे संवाद कर बच्चों की प्रगति, सीखने की स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच विश्वास और सहभागिता और अधिक सशक्त हुई।कार्यक्रम में भामाशाह के रूप में पवन कुमार मीणा, विकास कुमार मीणा एवं राकेश कुमार मीणा (कानपुर) का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के रूप में मुखेश कुमार मीणा उपस्थित रहे, जबकि एसएमसी अध्यक्ष मणीराम मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर प्रथम सहायक दौलत राम मीणा सहित महेश मीणा, पप्पू लाल मीणा, सीताराम गुर्जर, शीला मंगल, उमा शर्मा, सुमित्रा मीणा, मोहित मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा, कमरुद्दीन खान, संतोष कुमार, महावीर प्रसाद मीणा, आशीष कुमार शर्मा, सीमा जोगी, अनामिका शर्मा, सीमा सहित एसएमसी-एसडीएमसी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रभारी ने सभी अतिथियों, भामाशाहों, एसएमसी-एसडीएमसी सदस्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments