Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedमोतीबाग कारखाना, नागपुर को “रेलमंत्री उत्कृष्ट गुणवत्ता कारखाना शील्ड–2025” से राष्ट्रीय स्तर...

मोतीबाग कारखाना, नागपुर को “रेलमंत्री उत्कृष्ट गुणवत्ता कारखाना शील्ड–2025” से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

मूकनायक

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत मोतीबाग कारखाना, नागपुर ने गुणवत्ता, उत्पादकता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। कारखाने को वर्ष 2025 के लिए भारतीय रेल का प्रतिष्ठित सम्मान “रेलमंत्री उत्कृष्ट गुणवत्ता कारखाना शील्ड–2025” से सम्मानित किया गया है।

यह गौरवपूर्ण सम्मान 09 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर यह प्रतिष्ठित शील्ड दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश एवं मोतीबाग कारखाना, नागपुर के मुख्य कारखाना प्रबंधक विश्वलाल एन. ने माननीय रेल मंत्री के कर-कमलों से प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि मुख्य कारखाना प्रबंधक विश्वलाल एन. के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में मोतीबाग कारखाना, नागपुर ने वर्ष 2025 के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण, अनुरक्षण कार्यों, नवाचार, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, समयबद्ध उत्पादन तथा संसाधनों के कुशल उपयोग के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में कारखाने में सुदृढ़ कार्य संस्कृति का विकास हुआ तथा टीमवर्क, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना को नई दिशा मिली।

इसी क्रम में मोतीबाग कारखाना ने पीरियॉडिक ओवरहॉलिंग (POH) के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। जहां वर्ष 2022–23 में 106 कोचों का पीओएच किया गया था, वहीं वर्ष 2024–25 में 371 कोचों का पीओएच सफलतापूर्वक संपन्न कर लगभग 250 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की गई है। यह उपलब्धि सुदृढ़ योजना, आधुनिक तकनीकी उपायों तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इस प्रतिष्ठित सम्मान के माध्यम से मोतीबाग कारखाना, नागपुर के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन, टीम भावना और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि न केवल मोतीबाग कारखाना, नागपुर के लिए बल्कि संपूर्ण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए भी गर्व का विषय है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मोतीबाग कारखाना, नागपुर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि भविष्य में भी विश्वलाल एन. के नेतृत्व में कारखाना गुणवत्ता, सुरक्षा एवं उत्कृष्टता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा और भारतीय रेल की प्रगति में निरंतर योगदान देता रहेगा।

मोतीबाग कारखाना, नागपुर को “रेलमंत्री उत्कृष्ट गुणवत्ता कारखाना शील्ड–2025” से राष्ट्रीय स्तर पर सम्म

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments