महासंघ के तत्वावधान में UGC बिल पर होगी महत्वपूर्ण बैठक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
मूकनायक
बिलासपुर।
समस्त सामाजिक चिंतक एवं विचारकों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक महासंघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। यह बैठक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) बिल पर गहन चर्चा, समर्थन तथा आगामी रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई है।
बैठक की तिथि 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) निर्धारित की गई है। बैठक शाम 5.00 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन स्थल मराठी पुत्रीशाला, तिलक नगर, बिलासपुर रहेगा।
इस बैठक में UGC बिल के सामाजिक, शैक्षणिक एवं संवैधानिक पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा तथा इसके समर्थन में व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। आयोजन समिति ने सभी सामाजिक चिंतकों, विचारकों एवं संबंधित वर्गों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक में उपस्थित रहना सभी आमंत्रित सदस्यों के लिए अनिवार्य एवं प्रार्थनीय बताया गया है।
उक्त जानकारी राधेश्याम टंडन ‘शिव सारथी’, सामाजिक चिंतक एवं विचारक द्वारा प्रेषित की गई है।

