Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedमहाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को एक वर्ष पूर्ण1 से 12 फरवरी तक...

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को एक वर्ष पूर्ण1 से 12 फरवरी तक बोधगया में होंगे विविध कार्यक्रम

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को एक वर्ष पूर्ण
1 से 12 फरवरी तक बोधगया में होंगे विविध कार्यक्रम

मूकनायक/कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर

ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम एवं ऑल बुद्धिस्ट ऑर्गेनाइजेशन भारत के संयुक्त तत्वावधान में संचालित महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को 12 फरवरी 2025 (माघ पूर्णिमा) को एक वर्ष पूर्ण हो जाएगा। इस अवसर पर आंदोलन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 1 फरवरी से 12 फरवरी तक बोधगया में धरना स्थल पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि महाबोधि महाविहार की मुक्ति और बौद्ध समाज की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली विरासत की रक्षा के लिए यह आंदोलन 12 फरवरी 2024 से अनिश्चितकालीन धरने के रूप में निरंतर जारी है। देशभर से बौद्ध अनुयायी, भिक्षु संघ एवं सामाजिक संगठन इस आंदोलन से जुड़ते आ रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल
डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन (प्रस्तावित निर्माणाधीन),
रामपुर रोड, महुवाबाद, दीवान गैस एजेंसी के समीप,
बोधगया (बिहार)।
ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम ने देश के सभी बौद्ध अनुयायियों से अपील की है कि वे इस आंदोलन को तन-मन-धन से सहयोग करें तथा अधिक से अधिक संख्या में बोधगया पहुँचकर धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महाबोधि महाविहार केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि विश्व बौद्ध धरोहर और बौद्ध अस्मिता का प्रतीक है। यदि समय रहते इसकी रक्षा नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ियाँ अपनी गौरवशाली विरासत से वंचित हो जाएँगी।
आंदोलनकारियों ने संकल्प दोहराते हुए कहा—
“अभी नहीं तो कभी नहीं, लड़ेंगे–जीतेंगे।”
जयश्री बुद्ध।

(कोषाध्यक्ष)
ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments