Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानभील समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, शिक्षा व नशा मुक्ति पर...

भील समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, शिक्षा व नशा मुक्ति पर दिया गया जोर।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही(राजस्थान)

सिरोही: आदिवासी भील समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भाखराराम, पूर्व प्रधान जोताराम रानीवाड़ा एवं समाज के पंच-पटेलों के करकमलों से कैलेंडर का विमोचन किया गया।कार्यक्रम आयोजक आरक्षण मंच जिला अध्यक्ष वचनाराम राणा ने बताया कि भील समाज का वार्षिक कैलेंडर लगातार पिछले छह वर्षों से प्रकाशित किया जा रहा है। इस कैलेंडर के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश, जनजागृति और सामाजिक चेतना का प्रसार हो रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में नशा मुक्ति, आपसी एकता बनाए रखने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की कुंजी है। इस अवसर पर पाबूजी अध्यक्ष राजाराम गोगरा, मगरा परगना अध्यक्ष वेराराम, सिरोही जिला अध्यक्ष तलसाराम, रतनलाल रेवतड़ा, पूर्व सरपंच भंवराराम, छगनलाल चाणोद, मदनलाल, एडवोकेट गोविंद राणा, नारायणलाल एएसआई, नारायणलाल वीडीओ, सांडेराव सरपंच रमेश कुमार, पार्षद लुंबाराम, अशोक आलिया, प्रवीण कुमार, सीता देवी पार्षद, पूर्व सरपंच रिंकू देवी, पूनम राणा, मनोहरलाल, दिनेश कुमार, प्रकाश कुमार, मुकेश कुमार, रमेश कुमार रेवतड़ा, रावजी, मूंगाराम जिला अध्यक्ष जालौर, अध्यापक ऊका राम, रावताराम, अशोक आलिया सहित समाज के अनेक वरिष्ठ समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments