भीम आर्मी का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम गांव चांग में संपन्न, सैकड़ों युवाओं ने ली सदस्यता
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
मूकनायक
भिवानी
भीम आर्मी भिवानी (हरियाणा) द्वारा गांव चांग में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर गांव के सैकड़ों साथियों ने भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बहन रीना कांगड़ा को भीम आर्मी महिला विंग भिवानी की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भीम आर्मी प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर ने बहन रीना कांगड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर एवं प्रदेश सचिव शेखर रंगा ने कहा कि भीम आर्मी बहुजन समाज के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने, उन्हें शिक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी 21वीं सदी का नया भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, जिसके लिए संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना आवश्यक है।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित साथियों को 7 फरवरी को भिवानी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रधान सोनू सरपंच, जिला प्रभारी राममेहर, सुमित भूकल, उप प्रधान कश्मीर भूकल, सचिव सुरेन्द्र चोपड़ा, चिरंजीव खानक, सुमित खरकड़ी, शिव कुमार, डॉ. सुरेश, जसवंत, प्रधान भगवत, सुरेश बागड़ी, दीपक, शामू वाल्मीकि, जगतु वाल्मीकि, संतोष, सुमित्रा, छोटी, मुकेश, कृष्णा, अमित वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, चिंटू वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भगवत ने अपनी टीम के साथ भीम आर्मी नेताओं का गांव आगमन पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
जारीकर्ता:
सुमित भूकल
भीम आर्मी नेता, भिवानी
मो. 9050032006


