




मूकनायक / सत्यशील गोंडाने
खैरलांजी/झीरीयाटोला
भीमा कोरेगांव विजय दिवस के अवसर पर पंचशील बौद्ध संगठन समिति झीरीयाटोला द्वारा तत्वद्यान परिसर में तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण रविवार 4 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व धम्म रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक–उपासिकाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में नागपुर (कामठी) से पधारे धम्मगुरु भदंत बुद्धरत्न संबोधि महाथेर का बौद्ध अनुयायियों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। भदंत बुद्धरत्न संबोधि महाथेर ने बुद्ध धर्म की परंपरागत विधि से बुद्ध–अंबेडकर प्रतिमाओं का अनावरण किया तथा उपस्थित जनसमूह को शरण, पंचशील एवं परित्राण पाठ के माध्यम से धम्मोपदेश प्रदान किया।
अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि मानव जीवन में दुखों से मुक्ति के लिए बुद्ध द्वारा बताए गए मार्ग तथा बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों पर चलना आवश्यक है। पंचशील का आचरण, ध्यान साधना और बाबासाहेब के द्वारा दी गई प्रतिज्ञाओं का नियमित पालन कर व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय और सार्थक बना सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सहारे, सरपंच झीरीया ने की। इस अवसर पर वसंता कोराम, अनविक डोंगरे, मोहनलाल बोपचे, राजेश सहारे, पितमलाल टेकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में गौरवसिंह पारधी विधायक कटंगी, प्रशांत मेश्राम सामाजिक चिंतक, गुनाराम बघेले जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा प्रकाश ऊके जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सौहार्द, धम्म भावना और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

