




मूकनायक/दमोह (बालाघाट)
बालाघाट जिला बौद्ध संघ पंजीयन क्रमांक 3958 से सम्बद्ध डॉ. आम्बेडकर मण्डल दमोह का चुनाव प्रज्ञादीप बुद्ध विहार, दमोह में बौद्ध समाज की आमसभा आयोजित कर सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। आमसभा की अध्यक्षता आयुष्मान सुमरनलाल खोबरागड़े ने की।
इस अवसर पर पूज्य भंते बोधि धम्मजी द्वारा दीप प्रज्वलन कर उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को सामूहिक त्रिशरण-पंचशील ग्रहण कराया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से डॉ. आम्बेडकर मण्डल का विधिवत पुनर्गठन किया गया।
आमसभा में उपस्थित समाजजनों की सहमति से आयुष्मान पाण्डूलाल रामटेके को अध्यक्ष, आयुष्मान छब्बीलाल कोल्हेकर एवं आयुष्मान सुन्दरलाल खोबरागड़े को उपाध्यक्ष, आयुष्मान शंकरलाल भौतेकर को कोषाध्यक्ष, आयुष्मान राकेश रामटेके को सचिव एवं आयुष्मान एस. आर. उके को सहसचिव निर्वाचित किया गया।
संरक्षक पद हेतु आयुष्मान तेजलाल उके, संजय भेलावे, सुमरनलाल खोबरागड़े, सुखचैन सत्यटेके, हरिशंकर भेलावे एवं गोपाल रामटेके को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वश्री दिलीप डोंगरे, रामजी रामटेके, महेश कोल्हेकर, पैकराम मेश्राम, राजेश रामटेके, रत्नेश उके, वीरेन्द्र रामटेके, वंदना भेलावे, चमनबाई रामटेके, लक्ष्मी रामटेके, कविता रामटेके, संगीता उके एवं दिशा बौद्ध शामिल हैं।
सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पूज्य भंते बोधि धम्मजी द्वारा समाज के उत्थान एवं संगठनात्मक दायित्वों की शपथ दिलाई गई।इस गठन प्रक्रिया में बड़ी तादाद में समाज के लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर निवृतमान अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए बैंक पासबुक में कुल अंतिम बचत राशि ₹36,100 एवं नगद ₹75 नवीन कार्यकारिणी को सौंपे गए। साथ ही बौद्ध विहार की समस्त सामग्री, फर्नीचर, साउण्ड सर्विस, बर्तन एवं अभिलेखों का विधिवत प्रभार हस्तांतरित किया गया।
अंत में सहसचिव एस. आर. उके ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बौद्ध विहार की उत्कृष्ट प्रबंधन व्यवस्था, समाज के समग्र उत्थान तथा तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों पर चलते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की अपील की। साथ ही निवृत कार्यकारिणी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की गई।

