Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized*बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच का प्रावधान

*बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच का प्रावधान

*बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच का प्रावधान

मूकनायक

दिलीप मैश्राम छत्तीसगढ़

बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है | इस तारतम्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली सभी गाड़ियों में योजनाबद्ध तरीके से पुराने पारंपरिक कोचों के बदले सुविधाजनक, आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित नई तकनीक वाले एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है |     
 इसी क्रम में गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में बिलासपुर से 30 मार्च 2026 से तथा इंदौर से 31 मार्च 2026 से एलएचबी कोचों के साथ संचालित किया जायेगा। इससे यात्रियों को बेहतर आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलेगी| 
एलएचबी कोचों के समावेश से यात्रियों को जहाँ यात्रा के दौरान बेहतर सुरक्षा एवं आराम का अनुभव होगा, वहीं अतिरिक्त सीटों की संख्या में भी इजाफा होगा। इस प्रकार अब इस गाड़ी में अधिकाधिक संख्या में यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी । रेलवे प्रशासन का यह प्रयास यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments