मूकनायक न्यूज /दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।
सुमेरपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संचालित प्रगति कैंप, सुमेरपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एजुकेट गर्ल्स संस्था प्रगति प्रोग्राम की जिला प्रबंधक साक्षी जैन के निर्देशन में प्रगति प्रेरक मासिक बैठक एवं प्रगति मंच बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हरचंद धवल और कमलेश लालर ने प्रगति कैंप सुमेरपुर की मासिक रिपोर्ट को देखा व उपस्थित शिक्षार्थियों को शिक्षा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं ने यह संकल्प भी लिया कि जो शिक्षार्थी वर्तमान में कैंप में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें कैंप से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। बैठक के दौरान प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हरचंद धवल व कमलेश लालर ने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि प्रगति दीदी चैट बोट की सहायता से पढ़ाई को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। कैंप में शामिल शिक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रगति कैंप से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक सोच विकसित हुई है और उन्होंने कई महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखे हैं।कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कुसुम कुमारी ने अपने स्वर्गीय पिता नरेंद्र कुमार की स्मृति में कैंप की सभी शिक्षार्थियों को पानी की बोतलें भेंट कीं।इस अवसर पर प्रगति प्रेरक शकुन कुमारी, आंगनवाड़ी आशा सहयोगिनी प्रवीणा माली, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भावना कच्छवाहा, पूर्व प्रेरक प्रकाश कुमार सहित गायत्री कंवर, सीता कुमारी, ललिता कुमारी, पूजा कुमारी, मंजू कुमारी, धापू कुमारी, गीता देवी, आकांक्षा कुमारी, डिंपल कुमारी और चंदा कुमारी उपस्थित रही

