Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती डुमरियागंज सल्टौआ गोपालपुर निकट पानी टंकी संदिग्ध हालात में मिला युवक...

बस्ती डुमरियागंज सल्टौआ गोपालपुर निकट पानी टंकी संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

मूकनायक/राजेश कुमार,तहसील रिपोर्टर/भानपुर,बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। थाना सोनहा क्षेत्र अंतर्गत सल्टौआ पानी टंकी के पास, बस्ती–डुमरियागंज मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क के किनारे एक युवक संदिग्ध अवस्था में गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके पास ही एक मोटरसाइकिल (संख्या: यूपी 51 ए जेड 3614) खड़ी/गिरी हुई मिली। मौके की स्थिति को देखते हुए सड़क दुर्घटना की प्रबल आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय राहगीरों द्वारा तत्काल डायल 112 और एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक की तलाशी के दौरान उसके पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान अभिषेक श्रीवास्तव के रूप में हुई। लाइसेंस के अनुसार युवक थाना सोनहा क्षेत्र के बनरहीं जंगल का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना तत्काल थाना सोनहा पुलिस को फोन के माध्यम से दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा “स्टाफ भेजा जा रहा है” कहकर आश्वासन दिया गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
समाचार लिखे जाने तक युवक की हालत को लेकर कोई आधिकारिक चिकित्सकीय बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय रिपोर्ट और मौके की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला सड़क दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments