Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedप्रवासी ईंट भट्ठा मजदूर परिवारों की समस्याओं की जमीनी तथ्यों एवं निदानात्मक...

प्रवासी ईंट भट्ठा मजदूर परिवारों की समस्याओं की जमीनी तथ्यों एवं निदानात्मक प्रयासों के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्श मंथन सम्मेलन में LSU प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रवासी ईंट भट्ठा मजदूर परिवारों की समस्याओं की जमीनी तथ्यों एवं निदानात्मक प्रयासों के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्श मंथन सम्मेलन में LSU प्रतिनिधि शामिल हुए।

बिलासपुर

दिल्ली में *”हक सेंटर फार चाइल्ड राइट्स” *[HAQ-CCR],* सेंटर फार एजुकेशन एण्ड कम्युनिकेशन [CEC] व सेंटर फार लेबर रिसर्च एण्ड एक्शन [CLRA] के साझेदारी में एक राष्ट्रीय परामर्श- मंथन बैठक सम्मेलन संपन्न हुआ।

      इस कार्यक्रम में पूरे देश के अनेक संगठनों एवं अकादमिक जनों के साथ छत्तीसगढ़ से *लोक सिरजनहार यूनियन [LSU]* के अध्यक्ष *लखन सुबोध* एवं LSU के उपसचिव *नेतराम खाण्डे* की भागीदारी रही।

     इसका प्रमुख उद्देश्य ईंट भट्टा परिवारों के पोषण-स्वास्थ्य,शिक्षा, एकीकृत बाल अधिकारों पर *जमीनी तथ्यों* को समझना ICDS, टीकाकरण, PDS पोर्टेबिलिटी और स्कूल समावेश आदि कार्यवाहियों की पहचान कर *एकीकृत कार्यवाहियों* का मंच प्रदान करने आदि विषयों पर चर्चा- निर्णय लिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments