मूकनायक न्यूज/रामलाल यादव, संपादक राजस्थान।
पीपलखुट के स्पष्टवादी वक्ता, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी समाज सेवी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री धुलजी भाई मेघवाल का हृदय गति रुक जाने के कारण निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली । सुबह 10:00 बजे पार्थिव शरीर पिपलखुंट निवास स्थान पर ले जाया गया । जहां पर अंतिम यात्रा प्रारंभ की गई मौके पर घाटोल विधायक नानालाल निनामा पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा बांसवाड़ा डूंगरपुर पूर्व सांसद मानशंकर निनामा पिपलखुंट प्रधान सरपंच तथा बांसवाड़ा प्रतापगढ़ डूंगरपुर सलूंबर जिलो के सैकड़ो की मात्रा में समाजजन अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।ज्ञात रहे धुलजी भाई मेघवाल समाज सेवा मे हमेशा तत्पर रहनेवाले एवं राजनिती मे विषेश स्थान रखते थे । क्षेत्र कि जनता मे शोक की लहर छा गई है ।

