मूकनायक/इंद्रसेन गौतम,ब्लॉक रिपोर्टर/सल्टौआ गोपालपुर/बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती। पचमोहिनी चौराहे के पास एक बड़ा हादसा टल गया। डुमरियागंज से बस्ती की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि यातायात बाधित हो गया।
यह घटना पचमोहिनी पेट्रोल पंप के समीप हुई। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में मुख्य आरक्षी सत्येंद्र यादव, मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पांडे और आरक्षी चंद्रजीत यादव शामिल थे।
ट्रक पलटने के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कदम उठाए।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया। इन वाहनों को बांसी मार्ग से होते हुए भानपुर और डुमरियागंज की ओर भेजा गया ताकि जाम से बचा जा सके।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। यातायात को सामान्य करने के प्रयास रहा जारी।

