मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।
करौली| जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से 150 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली योजना के सोलर पैनल लगवाने के लिए जिले के उपभोक्ता कम रुचि दिखा रहे हैं। यही वजह है कि तीन माह में केवल 7371 उपभोक्ताओं ने ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया हैं जबकि जिले में 100 यूनिट बिजली छूट पाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1 लाख 21 हजार 492 हैं। ऐसे में अभी तक 1 लाख 14 हजार 121 उपभोक्ताओं ने अब तक सहमति नहीं दी है। योजना के तहत 13 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पोर्टल शुरू किया गया था।बिजली निगम हिंडीन के सहायक अभियंता अरविंद गुप्ता ने बताया कि करौली जिले में 97 हजार 632 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी खपत 150 यूनिट तक है, वहीं 23 हजार 60 उपभोक्ता 150 यूनिट से अधिक खपत की श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद योजना को लेकर जागरूकता और सहमति की गति बेहद धीमी नजर आ रही है। हिंडौन प्रथम में 15981 पात्र उपभोक्ताओं में से केवल 1,341 ने सहमति दी, जबकि 14,640 ने सहमति नहीं दी। हिंडौन द्वितीय में 10,840 पात्र उप भोक्ताओं में से सिर्फ 401सहमतियां मिलीं करौली डिवीजन के शहर,सपोटरा, मंडरायल कैलादेवी, मासलपुर जैसे क्षेत्रों में भी स्थिति चिंता जनक है। हालांकि कैलादेवी उपखंड में अपेक्षाकृत अधिक 1,630 सहमति दर्ज की गई, लेकिन यहां भी करीब 5,957 उपभोक्ताओं ने अब तक सहमति नहीं दी9 जनवरी को जारी रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कुल 7,346सहमतियों में से 7,137 सहमति व्यक्तिगत रूफटॉप के लिए प्राप्त हुई हैं, जबकि सामुदायिक रूफटॉप के लिए केवल 234 सहमति मिली। अधिकतर सहमति ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की गई है। आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता या तो योजना से अनजान हैं या सहमति प्रक्रिया को लेकर भ्रमित हैं।ऐसे में विद्यत विभाग द्वारा गांव-शहर स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र उप भोक्ता योजना का लाभ उठा सके।करौली बिजली निगम,अरधीक्षण अभियंता, रूपसिंह गुर्जर का कहना है कि सरकार की ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए बहुत आअच्छी योजना है। योजना से सभी को जुड़ना चाहिए। उपभोक्ता को सब्सिडी के माध्यम से पैसा उनके खाते में आ जाता हैं।

