Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के ग्वारीघाट स्टेशन में मकर संक्रांति...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के ग्वारीघाट स्टेशन में मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी के अवसर पर कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव की सुविधा

मूकनायक / छत्तीसगढ़

नागपुर।मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्वारीघाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर दिनांक 13.01.2026 से 15.01.2026 तक तथा बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर दिनांक 22.01.2026 से 26.01.2026 तक, निम्नलिखित ट्रेनों का ग्वारीघाट स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

ग्वारीघाट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्राप्त करने वाली ट्रेनों का विवरण –

1) गाड़ी संख्या 11201 नागपुर – शहडोल   आगमन 15:30 / प्रस्थान 15:32
2) गाड़ी संख्या 11202 शहडोल – नागपुर     आगमन 09:49 / प्रस्थान 09:51
3) गाड़ी संख्या 11755 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी- रीवा आगमन 02:47 / प्रस्थान 02:49
4) गाड़ी संख्या 11756 रीवा -नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी आगमन 22:59 / प्रस्थान 23:01
5) गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी – रीवा  आगमन 02:47 / प्रस्थान 02:49
6) गाड़ी संख्या 11754 रीवा- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी  आगमन 22:59 / प्रस्थान 23:01
7) गाड़ी संख्या 22173 चांदाफोर्ट – जबलपुर        आगमन 21:30 / प्रस्थान 21:32
8) गाड़ी संख्या 22174 जबलपुर – चांदाफोर्ट      आगमन 05:49 / प्रस्थान 05:51

यह अस्थायी ठहराव केवल उपरोक्त तिथियों में ही लागू रहेगा। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि कर लें तथा यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments