Thursday, February 26, 2026
Homeबाँसवाडातीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

मूकनायक/ रामलाल यादव
बोरी /बाँसवाडा/ राजस्थान

बाबा साहब के ‍‍‍‍‍‍पथ पर चलते का लिया संकल्प

यादव समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में बोरी विजेता और आंजना उपविजेता ।
यादव समाज चौखला बोरी की 10वीं तीन दिवसीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता और प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन समारोह खेल मैदान बोरी में संपन्न हुआ ।

अतिथियों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर एवं तथागत बुद्ध के सामने दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
इसका आयोजन आयोजक सर्व फला पंच गांव के द्वारा अंबेडकर युवाशक्ति परगना बोरी के संयोजन में किया गया ।समारोह के अतिथियों के रूप में यादव समाज चौखला बोरी के 16 गांवों के सभी पंच उपस्थित रहे । साथ ही युवाशक्ति और मातृशक्ति के रुप में सैकड़ों की संख्या में समाज जन उपस्थित रहे । अंत मे  महा भ्रमभोज का आयोजन किया गया ।
अतिथियों का शब्द सुमन द्वारा स्वागत मूकनायक संपादक  रामलाल ने किया, आभार गटू एवं ऊँकार मड़कोला ने व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन खुशपाल चांदरवाडा ने किया,  क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमो ने भाग लिया, तीन दिन में 15 मैचों का आयोजन किया गया ।
तीन दिन मे युवा शक्ति ने समाज मे एकता एवं शिक्षा के प्रसार अन्धविश्वास को खत्म करने एवं बाबा साहेब के पथपर चलने जैसे निर्णय पर युद्धस्तर पर कार्य करने हेतु मंथन किया एवं कुप्रथाओ को नष्ट करने का संकल्प लिया ।
अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल मैच आंजना और आनंदपुरी A के बीच खेला गया जिसमें आंजना विजेता रहा, दूसरा सेमीफाइनल बिलोदा और बोरी के बीच खेला गया जिसमें बोरी जीता,
फाइनल मैच आंजना और बोरी के बीच में खेला गया जिसमें बोरी विजेता और आंजना उपविजेता रहा,
बोरी टीम छठी बार चैंपियन बने ।
क्रिकेट के अलावा बालिकाओं और महिलाओं के लिए नींबू चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ और मटका दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।अंतिम दिन नवनियुक्त कर्मचारी, बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सैकड़ों प्रतिभाओं, अंपायर , कॉमेंटेटर , स्कोरर सभी को भी मेमेन्टो एवं प्रशस्तीपत्र देकर सम्मानित किया गया l
भामाशाह महेन्द्रजी यादव बाँसवाडा द्वारा.विजेता टीम को 1500 एवं उपविजेता टीम को 1000 रुपए पारितोषिक सहीत एक समय के भोजन की व्यवस्था कि गई ।
भामाशाह रमेशजी गिरदावर सेमलिया द्वारा एक टाईम के अल्पाहार कि व्यवस्था कि गई ।
बोरी के भामाशाह द्वारा सभी के लिए तीन दीन चाय की व्यवस्था कि गई ।
शंकर / लालाजी यादव कोटडा द्वारा 500 रुपए सहयोग राशी दी गई ।
मूकनायक परिवार से संपादक रामलाल यादव के निर्देशन मे आयोजक गॉव फला झडस सहित मडकोला ने सभी टीमो को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं 16 गाँवो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया  ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments