Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशतहसीलदार लहार द्वारा पीएम श्री विद्यालय शा.मा.वि. क्रमांक 2 लहार का किया...

तहसीलदार लहार द्वारा पीएम श्री विद्यालय शा.मा.वि. क्रमांक 2 लहार का किया औचक निरीक्षण।

मूकनायक/स्टेट हेड मप्र/वीरू धनोलिया।

लहार: 21/01/2026 को लहार तहसीलदार दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पीएम श्री विद्यालय शा.मा.वि. क्रमांक 2 लहार का औचक निरीक्षण किया , जिसमे शुक्ला जी द्वारा विद्यालय के प्रत्येक कक्ष में जाकर उपस्थित एवं शैक्षणिक गुणवत्ता देखने के लिए छात्र छात्राओं से कक्षा 7 में इंग्लिश, कक्षा 4 में हिन्दी बाचन कराया एवं कक्षा 8 में गणित की प्रश्नोत्तरीआदि पर चर्चा की,साथ ही विधालय में चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया एवं स्टाफ उपस्थित एवं ई अटेंडेंस की समीक्षा भी की, विद्यालय में संचालित PM पोषण के अंतर्गत माध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया और विधालय में साफ सफाई, बालक बालिकाओं के शौचालयों का भी अवलोकन किया एवं वृक्षारोपण कार्य के लिए संस्था प्रधान प्रशांत त्रिपाठी की प्रसंशा की एवं उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधालय में ऐसी ही सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं होना चाहिए,शुक्ला जी ने कहा कि मेरा यही प्रयास है, कि लहार अनुविभाग का प्रत्येक विधालय ऐसे ही साफ स्वच्छ और शैक्षणिक गुणवत्तायुक्त बातावरण से सुशोभित रहें, इसी क्रम में शुक्ला जी ने प्रत्येक शिक्षक/ शिक्षिकाओं से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया, विधालय में पदस्थ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं को स्कूल गणवेश में देखकर प्रधानाध्यापक प्रशांत त्रिपाठी की भी प्रसंशा की ,विधालय में छात्र छात्राओं की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली एवं समस्त छात्र छात्राएं भी गणवेश में मिली, निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments