Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedडॉ. अंबेडकर वेल्फेयर सोसायटी की प्रदेश प्रबंधकारिणी बैठक रायपुर में सम्पन्न

डॉ. अंबेडकर वेल्फेयर सोसायटी की प्रदेश प्रबंधकारिणी बैठक रायपुर में सम्पन्न

डॉ. अंबेडकर वेल्फेयर सोसायटी की प्रदेश प्रबंधकारिणी बैठक रायपुर में सम्पन्न

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

रायपुर।

डॉ. अंबेडकर वेल्फेयर सोसायटी की प्रदेश प्रबंधकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजधानी रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष . दिलीप वासनीकर की अध्यक्षता में तथा रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे एवं के. एन. कांडे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। प्रमुख प्रस्ताव के अंतर्गत राजधानी रायपुर में प्रदेश के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था संस्था के सहयोग से किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
इसके साथ ही आगामी 6 फरवरी को प्रज्ञागिरी, डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियाँ तय की गईं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डॉ. अंबेडकर वेल्फेयर सोसायटी द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद लोगों तक अधिक से अधिक पहुँचाया जाएगा, ताकि सामाजिक समरसता और शिक्षा के क्षेत्र में सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments