मूकनायक न्यूज/रामलाल यादव,संपादक(राजस्थान)
बाॅसवाडा: डॉ आंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी बांसवाड़ा एवं यादव समाज जिला बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में बांसवाड़ा जिले की यादव समाज की पीएचडी अवार्ड से सम्मानित प्रथम महिला डॉ रीना यादव धर्मपत्नी कांति लाल यादव को शोध विषय “दक्षिणी राजस्थान के जनजाति क्षेत्र में महिलाओं के विधिक अधिकार ” पर गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय से पीएचडी अवार्ड प्राप्त करने पर समाज जनों के द्वारा शंकरलाल यादव रिटायर्ड नर्सिंग अधीक्षक के घर पर पहुंचकर डॉ रीना यादव का माला ,पगड़ी, व प्रतीक चिन्ह अर्पित कर सम्मान किया गया ।महासचिव मणिलाल यादव के द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम में शंकरलाल यादव, कालूराम यादव बोरी, विट्ठल यादव घाटोल, शंकरलाल यादव, पार्षद धनेश्वर यादव, पार्षद भरत यादव, अशोक कुमार यादव, अमर जी भगत, हीरालाल ठेकेदार, अजाक के महासचिव विट्ठल यादव , हीरालाल तेजपुर, रमेशचंद्र परमार आदि के द्वारा माला पहनकर सम्मान किया गया । डॉ रीना यादव ने अपनी पढ़ाई के दौरान के अनुभव साझा किए। डॉ कांति लाल यादव ने समाज को शिक्षा के दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने हेतु युवाओं को प्रेरित करने पर जोर दिया। आभार प्रदर्शन की रस्म शंकरलाल यादव रिटायर्ड नर्सिंग अधीक्षक द्वारा अदा की गई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मणिलाल यादव के द्वारा किया गया।

