Thursday, February 26, 2026
Homeबाँसवाडाडुॅगरपुर के डाॅ. पूंजीलाल यादव को राजस्थान के जनजाति उपयोजना क्षेत्र में...

डुॅगरपुर के डाॅ. पूंजीलाल यादव को राजस्थान के जनजाति उपयोजना क्षेत्र में सामाजिक न्याय पर केंद्रित शोध पर मिली पीएचडी उपाधि ।

मूकनायक न्यूज/रामलाल यादव,संपादक(राजस्थान)

बाँसवाड़ा : गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बाँसवाड़ा के सप्तम दीक्षांत समारोह मे दिनांक 8 जनवरी को महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने पूंजीलाल यादव को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण शोध कार्य हेतु पीएचडी की उपाधि प्रदान की। उनका शोध विषय “राजस्थान में सामाजिक न्याय की दशा एवं दिशा” जनजाति उपयोजना क्षेत्र के संदर्भ में एक अध्ययन” रहा, जो जनजाति उपयोजना क्षेत्र में निवासरत वंचित समुदायों की सामाजिक न्याय की वास्तविक स्थिति का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करता है।यह शोध कार्य प्रो. शिप्रा राठौड़, हरदेव जोशी कन्या महाविद्यालय, बाँसवाड़ा के निर्देशन में पूर्ण किया गया। शोध में विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं तथा घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं अधिकार आधारित स्थिति का गहन अध्ययन किया गया है।शोध निष्कर्षों में यह तथ्य सामने आया है कि संविधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बावजूद जनजाति उपयोजना क्षेत्र में सामाजिक न्याय की पूर्ण स्थापना अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं एवं घुमंतू समुदायों की स्थिति सर्वाधिक संवेदनशील पाई गई है। शोध में सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने हेतु व्यावहारिक सुझाव, नीतिगत सुधार तथा प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया है।पूंजीलाल यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध निर्देशक प्रो. शिप्रा राठौड़,  परिवारजनों एवं सहयोगियों को देते हुए कहा कि यह शोध नीति निर्माण, प्रशासनिक निर्णयों तथा सामाजिक न्याय से जुड़े भावी शोध कार्यों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।यादव मूलतः डूंगरपुर जिले के कुंआ गांव के रहने वाले है। इनका सामाजिक उत्थान मे महत्वपूर्ण योगदान रहता है ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments