Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजीनियस कराटे शिवगंज के खिलाड़ियों ने नेपाल में जीते गोल्ड व सिल्वर...

जीनियस कराटे शिवगंज के खिलाड़ियों ने नेपाल में जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल ,शिवगंज में हुआ सम्मान समारोह।

मूकनायक/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।

शिवगंज(सिरोही)।नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर शिवगंज क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले जीनियस कराटे खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आदर्श विद्या मंदिर, शिवगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने खिलाड़ियों को मोमेंटो व हार पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह अल्पेश अग्रवाल, गणपतलाल सांगड़ एवं राजेन्द्र सिंह ने की। जिला कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष उकेन्द्र परिहार ने अपने संबोधन में बताया कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन व आत्मरक्षा की प्रभावशाली कला है।मुख्य अतिथि थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने कहा कि कराटे जीवन को सही दिशा में जीने की कला सिखाता है। आत्मरक्षा के गुर सीखकर व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों को कराटे सीखने हेतु प्रेरित करते हुए “सक्षम नारी, सक्षम राज्य” का संदेश दिया।विशिष्ट अतिथि गोविंद सुथार (समाजसेवी) ने कहा कि कराटे से आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है तथा देश में बढ़ती घटनाओं, अत्याचार व गुंडागर्दी से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है। वहीं रणछोड़ लाल ने बताया कि कराटे से कई बीमारियों से बचाव होता है और आत्मबल की प्राप्ति होती है, जिससे नए जीवन का निर्माण होता है।नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतने वाले कार्तिक पाल सिंह व जयेश कुमार, तथा फरीदाबाद में गोल्ड मेडल विजेता श्रवण कुमार, खुशी माली व दृष्टि जैन सहित सभी ब्राउन बेल्ट, यलो बेल्ट, ग्रीन बेल्ट व व्हाइट बेल्ट विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रवीण कुमार, बीसन सिंह, अजय कुमार, निधि सिंह व उकेन्द्र परिहार ने मंचासीन अतिथियों को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में सकाराम मीणा, सुभाषचंद्र वर्मा, नंदकिशोर, सुन्दर मीणा, चंद्रकांत सुथार (केनरा बैंक), ज्योति भाटी, पिंकी सुथार, समशेर सिंह,चर्चितासिंह, जिविकासिंह, प्रविष्ठा, मोक्षा, अनविस, रियान्सी, आराध्या, दिनाया, नव्या, दैविक, अंश, यशस्वी, कैवल्य सिंह, जयेश, पार्थ, निशा, उधव, विहान, अरबाज, हिमानी, व ओजविता सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments