Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीजीएसएसएस दौलतपुरा में एसएमसी/एसडीएमसी के दो दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक...

जीएसएसएस दौलतपुरा में एसएमसी/एसडीएमसी के दो दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

मूकनायक/ राजस्थान/ बूंदी

संवाददाता शैतान सिंह बैरवा

इन्द्रगढ – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में दिनांक 19/01/2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति / विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में केआरपी प्रीतम शर्मा एवं केआरपी अमर सिंह बैरवा द्वारा सहभागियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा कुमारी गुप्ता ने की। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में सरपंच प्रतिनिधि रामसिंह मीणा, जिला परिषद सदस्य हेतराम मीणा, एसएमसी अध्यक्ष मनीराम मीणा (अधीनस्थ), संस्था प्रधान अनामिका शर्मा, विद्या देवी मीणा, महावीर प्रसाद मीणा, रानू सोनी, रमेश चंद्र मीणा, रश्मि बाई मीणा, शिक्षक मिंटू कुमार सहित प्रत्येक विद्यालय से 6-6 सदस्य (एक जनप्रतिनिधि एवं एक छात्र सदस्य सहित) उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक किया गया, जिसमें पंजीयन, प्रार्थना एवं प्रेरणादायक गीत, परिचय सत्र तथा सहजता एवं सहभागिता बढ़ाने वाली गतिविधियाँ संपन्न हुईं।द्वितीय सत्र में समुदायिक गतिशीलता की अवधारणा, नामांकन, ठहराव एवं उपस्थिति, समुदायिक जागरूकता, साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एवं राज्य नियम 2011 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।तृतीय सत्र में अभिभावक–शिक्षक संवाद, बाल संरक्षण एवं जेंडर संवेदनशीलता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवादात्मक प्रशिक्षण दिया गया। चतुर्थ सत्र में “हमारा अपना विद्यालय”, स्वच्छ विद्यालय अभियान तथा एक प्रभावी एवं सशक्त एसएमसी के संकेतक बिंदुओं पर दोनों केआरपी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एवं जिला परिषद सदस्य ने एसडीआरएफ के अंतर्गत संचालित कार्यों को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराने पर बल दिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस के माध्यम से विद्यालय विकास में सामुदायिक सहभागिता की भूमिका को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments